पुराना mAadhaar App आज से बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App, जानें कैसे करें डाउनलोड

KNEWS DESK- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने पुराने mAadhaar ऐप को 30 जून से बंद करने की घोषणा के तहत अब इसे पूरी तरह रिटायर कर दिया है। यानी आज से यह ऐप काम करना बंद कर चुका है। अब यूजर्स को नए Aadhaar App पर स्विच करना होगा।

UIDAI ने लोगों से सलाह दी है कि वे बेहतर अनुभव और सुरक्षित सेवाओं के लिए नया ऐप डाउनलोड करें।

नया Aadhaar App क्यों लॉन्च किया गया?

UIDAI का नया आधार ऐप यूजर्स को अधिक सुरक्षित, आसान और पेपरलेस अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। यह ऐप स्मार्टफोन पर डिजिटल पहचान सत्यापन, आधार अपडेट और कई सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।

नया ऐप प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर ज्यादा फोकस करता है, जिससे यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहता है।

नए Aadhaar App की खास सुविधाएं

नए आधार ऐप में कई उपयोगी फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे—

  • एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा
  • ई-आधार डाउनलोड करने का विकल्प
  • QR कोड के जरिए सुरक्षित आधार शेयरिंग
  • आधार सेवा केंद्रों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग
  • QR बेस्ड डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करना
  • आधार अपडेट रिक्वेस्ट को ट्रैक करने की सुविधा

किन लोगों के लिए है नया ऐप?

यह ऐप सभी आधार कार्ड धारकों के लिए बनाया गया है, जो अपने आधार से जुड़ी सेवाओं को मोबाइल पर आसानी से मैनेज करना चाहते हैं। अब किसी भी सेवा के लिए लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सब कुछ डिजिटल और तेज़ होगा।

कैसे करें नया Aadhaar App डाउनलोड?

Android यूजर्स अपने फोन में नया आधार ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।

  • Google Play Store पर जाकर “New Aadhaar App” सर्च करें
  • या UIDAI द्वारा दिए गए आधिकारिक लिंक से सीधे डाउनलोड करें

यह ऐप Android 9.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है।

UIDAI की अपील

UIDAI ने सभी यूजर्स से अपील की है कि वे पुराने mAadhaar ऐप को हटाकर नए Aadhaar App का इस्तेमाल शुरू करें, ताकि आधार सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के लिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *