उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन सियासी मैदान में नेताओं ने अभी से ताल ठोकनी शुरू कर दी है। वहीं टिकट की दावेदारी है, तो कहीं जीत के दावे और अब जुबानी जंग भी खुली चुनौती तक पहुंचने लगी है। इस बार सियासी अखाड़े में आमने सामने हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी। दरअसल, रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट को लेकर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। शुरुआत कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के उस तंज से हुई, जिसमें उन्होंने हरक सिंह रावत के जीत के दावों पर सवाल उठाए। लेकिन हरक सिंह रावत भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने सीधे भरत सिंह चौधरी को 2027 के विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग से मुकाबले की खुली चुनौती दे डाली।इतना ही नहीं हरक सिंह रावत ने भरत सिंह चौधरी के पुराने चुनावी प्रदर्शन पर भी निशाना साधा और उन्हें दूर-दूर तक नजर नहीं आने वाला बयान देकर सियासी हमला तेज कर दिया। वहीं भरत सिंह चौधरी ने भी पलटवार करते हुए प्रदेश के तमाम नेताओं को राजनीति में लाने का श्रेय लेने वाले हरक सिंह रावत पर तंज कस दिया। खास बात यह है कि हरक सिंह रावत पहले भी सहसपुर, धर्मपुर और कैंट से विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में भले ही टिकट का फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है, लेकिन इस बीच पक्ष विपक्ष में सवाल सिर्फ चुनाव लड़ने का नहीं, बल्कि सियासी साख और राजनीतिक वर्चस्व का भी बनता जा रहा है और दोनों दिग्गज नेताओं की जुबानी जंग ने चुनाव से पहले ही प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ा दी है। जिसके चलते आपसी बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है।
उत्तराखंड की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की रुद्रप्रयाग सीट को लेकर दिलचस्प तस्वीर सामने आने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी के बीच जुबानी जंग लगातार तीखी होती जा रही है। दरअसल भरत सिंह चौधरी ने हरक सिंह रावत के चुनाव जीतने के दावों पर कटाक्ष किया, तो हरक ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई। उन्होंने सीधे भरत सिंह चौधरी को 2027 में रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे दी। इतना ही नहीं, हरक सिंह ने भरत चौधरी के पुराने चुनावी प्रदर्शन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनको 2012 में रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ वाया और जीत हासिल की। उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तब उनके सामने भरत चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े थे और पांच से साढ़े पांच हजार वोटों तक सिमट के रह गए थे।अब इस बार 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी तय करेगी उन्हें कहां से चुनाव लड़वाना है। अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए रुद्रप्रयाग भेजती है, तब पता चल जाएगा कि भरत सिंह चौधरी कहां हैं और वह खुद कहां है। वहीं भरत सिंह चौधरी ने भी पलटवार करते हुए हरक सिंह रावत पर प्रदेश के तमाम नेताओं को राजनीति में लाने का श्रेय लेने को लेकर तंज कसा। वही दावेदारी से सम्बन्धित अंतिम फैसला भले ही कांग्रेस हाईकमान को लेना है। लेकिन हरक सिंह के दावे और भरत सिंह के पलटवार ने सियासी हलचल जरूर तेज़ कर दी हैं, और अब राजनीति भी जमकर होती दिख रही हैं।
कुल मिलाकर, प्रदेश की रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट की सियासत में हरक सिंह रावत और भरत सिंह चौधरी के बीच छिड़ी यह जुबानी जंग आने वाले दिनों में और तेज होने के आसार हैं। एक तरफ हरक सिंह रावत खुलकर रुद्रप्रयाग से चुनावी मुकाबले की चुनौती दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ भरत सिंह चौधरी भी उनके दावों पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि, हरक सिंह रावत की उम्मीदवारी पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है, लेकिन उनके बयानों ने रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट को अभी से चर्चा में ला दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरक सिंह रावत वाकई रुद्रप्रयाग से चुनावी मैदान में उतरेंगे या फिर यह चुनौती महज सियासी दबाव बनाने का एक तरीका है। वहीं भरत सिंह चौधरी इस चुनौती को कितनी गंभीरता से लेते हैं, यह भी देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच सियासी बयानबाज़ी का खेल शुरू हो चुका है। अब देखने वाली वाली बात यही होने वाली है कि दोनो नेताओं के बयानों के तीर मैदान में भी उतरेंगे या केवल चर्चा तक ही सीमित नज़र आएंगे।