KNEWS DESK – आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है जहां एक छोटी-सी गतिविधि भी मिनटों में सुर्खियों में आ जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli और जर्मन इन्फ्लुएंसर Lijelaz एक सोशल मीडिया एक्टिविटी के चलते चर्चा में आ गए।

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि विराट कोहली के अकाउंट से लिजलाज की एक तस्वीर लाइक की गई थी। देखते ही देखते इस लाइक का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया और इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, तो कुछ ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
मामला बढ़ता देख अब खुद लिजलाज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस पूरे विवाद को देखकर काफी अजीब लगा। लिजलाज के मुताबिक, जब वह सुबह उठीं तो देखा कि उनका नाम खबरों में ट्रेंड कर रहा है, जबकि उन्हें खुद इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी तस्वीर कब और कैसे लाइक की गई।

उन्होंने आगे कहा कि इस छोटे से मुद्दे को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और इसके चलते विराट कोहली को बेवजह ट्रोल किया जा रहा है। लिजलाज ने यह भी बताया कि उन्हें इस घटना के बाद काफी मैसेज मिले और लोग इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आए।
विवाद बढ़ने के बाद विराट कोहली ने उस तस्वीर को अनलाइक भी कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिजलाज ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि एक सामान्य-सी सोशल मीडिया एक्टिविटी इतना बड़ा मुद्दा बन गई। उन्होंने यह भी माना कि जब विराट ने उनकी तस्वीर लाइक की थी तो उन्हें खुशी हुई थी, लेकिन बाद में हुए विवाद ने इस खुशी को फीका कर दिया।