KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनका एक अलग और दमदार अंदाज देखने को मिलने वाला है। एक्शन और गैंगस्टर ड्रामा के तौर पर बनाई गई इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणी वसंत और नयनतारा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
फिल्म की कहानी और एक्शन के अलावा यश की कियारा और तारा के साथ केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना देखने को मिली। अब यश ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।
इंटीमेट सीन पर क्या बोले यश?
यश ने हाल ही में ‘आप की अदालत’ में फिल्म के इंटीमेट सीन्स पर हो रही आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह अश्लीलता के पक्ष में नहीं हैं। एक्टर ने कहा, “अश्लीलता गलत है। मैंने तो किस भी नहीं किया है। अगर आपने देखा होगा तो।”
यश ने आगे बताया कि किसी भी सीन को पर्दे पर पेश करने का तरीका महत्वपूर्ण होता है। उनके मुताबिक, सिनेमा में किसी दृश्य को एस्थेटिक तरीके से फिल्माना भी क्रिएटिविटी का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि एक निश्चित सीमा होती है, जिसे क्रिएटर्स समझते हैं। कोई सीन दर्शकों को आकर्षक लगता है तो वह फिल्मकार की क्रिएटिव आवाज और सिनेमा के प्रभाव का हिस्सा हो सकता है।
‘टॉक्सिक’ में दिखेगा यश का अलग अंदाज
‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को गैंगस्टर ड्रामा बताया जा रहा है और इसे सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में यश के साथ कई फीमेल स्टार्स अहम किरदारों में दिखाई देंगी।
फिल्म को लेकर यश ने यह भी बताया है कि इसके पीछे एक खास उद्देश्य है और कहानी में इमोशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका मानना है कि फिल्म देखने के बाद दर्शक इसके मेकर्स के नजरिए और कहानी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।
26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में अलग-अलग भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में यश डबल रोल में नजर आ सकते हैं। इसका निर्माण KVN प्रोडक्शंस और यश के प्रोडक्शन बैनर Monster Mind Creations ने मिलकर किया है।
‘रामायण’ में रावण बनेंगे यश
‘टॉक्सिक’ के अलावा यश की अगली बड़ी फिल्म ‘रामायण 1’ भी है। इस फिल्म में वह रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक और किरदार पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
‘रामायण 1’ को भारत में 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने की जानकारी है। ऐसे में आने वाले महीनों में यश के फैंस को बड़े पर्दे पर उनका एक्शन अवतार और रावण का दमदार किरदार, दोनों देखने को मिलेंगे।