निया शर्मा खुद को कैसे रखती हैं फिट, जानें मेंटेन फिगर का राज

KNEWS DESK-   सेलेब्रिटीज को अपना फिगर मेंटेन रखना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है| अब टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा को ही देख लो वो अपने फिटनेस की वजह से काफी सुर्खियां में रहती हैं| अधिकतर महिलाएं निया शर्मा की तरह फिट फिगर रखना चाहती हैं| इसलिए आज हम आपको बताएंगे निया शर्मा कौन सी डाईट लेकर इतनी फिट रहती हैं…?

निया ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को काफी इम्प्रेस किया| उन्होंने जमाई राजा, एक हज़ारों में मेरी बहना है और नागिन 4 जैसे टीवी शोज से एक्टिंग स्टार्ट की| अपनी एक्टिंग के साथ-साथ निया अपनी फिट फिगर को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं और उनके फैंस एक्ट्रेस की फिटनेस का राज जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे| निया का मेटाबॉलिज्म अच्छा नहीं है और उनका मानना ​​है कि उनका वजन आसानी से बढ़ जाता है| इसलिए वह खासतौर पर डाइट का ध्यान रखती हैं| निया सुबह उठकर सबसे पहले ब्लैक कॉफी पीती हैं| ये बैवरेज पेट को साफ करने में मददगार होता है|

https://www.instagram.com/reel/Cs7_YyXJGHu/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

नाश्ते के समय निया दो अंडों और एक ऑमलेट खाती हैं, जिसे वह खुद बनाती हैं  वह ऑमलेट में अलग-अलग सब्जियां मिलाती हैं फिर इसे दाल या किसी अन्य चीज के साथ खाती हैं| इसके अलावा, वह अधिकतर सुबह वर्कआउट के बाद एक गिलास चुकंदर और गाजर की स्मूदी का सेवन करती हैं| निया शर्मा घर का बना खाना बहुत पसंद करती हैं| लंच टाइम वह सब्जी और चपाती खाती हैं| अपनी शूटिंग के दौरान वह सूखे मेवे खाती हैं|

अभिनेत्री निया रात के खाने में भी घर पर बनी दाल, सब्जी और चपाती लेती हैं| वह शाम 7 बजे तक ही डिनर करती हैं| जिससे की उनकी बॉडी प्रॉपर टाइम पाकर खाने को डायजेस्ट कर सके| निया शर्मा को जंक फूड खाना बिल्कुल नहीं भाता है, इसलिए उनके डाइट प्लान में कोई भी चीट मील शामिल नहीं है| निया डाइट के साथ-साथ वर्कआउट रूटीन को भी फॉलो करती हैं|

निया शर्मा अपने टीवी शो एक हज़ारों में मेरी बहना है की एक्टिंग से हर घर के लोगों के दिलों में बस गई हैं| जिसके बाद वो रवि दुबे के साथ जमाई राजा शो में भी नजर आईं| टीवी सीरियल के अतिरिक्त, वह बॉक्स क्रिकेट लीग और खतरों के खिलाड़ी 8 जैसे रियलिटी शो में देखी गईं| रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में निया शर्मा नजर आईं|

About Post Author