‘लॉक अप 2’ में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की एंट्री! कंगना नहीं अब ये सुपरस्टार कर सकता है शो होस्ट

KNEWS DESK – दिग्गज अभिनेता Govinda की पत्नी Sunita Ahuja लंबे समय से अपने बेबाक बयानों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर अक्सर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब वह एक नए कारण से चर्चा में हैं।

खबर है कि सुनीता आहूजा ने अपना पहला बड़ा रिएलिटी शो साइन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह Ekta Kapoor के चर्चित रिएलिटी शो Lock Upp के दूसरे सीजन ‘लॉक अप 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं।

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकता है ‘लॉक अप 2’

बताया जा रहा है कि इस बार ‘लॉक अप 2’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है। पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब दूसरे सीजन को और भी बड़ा बनाने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है और सुनीता आहूजा ने बतौर कंटेस्टेंट अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पहला सीजन रहा था सुपरहिट

Lock Upp का पहला सीजन काफी सफल रहा था। उस सीजन को Kangana Ranaut ने होस्ट किया था और स्टैंडअप कॉमेडियन Munawar Faruqui विजेता बने थे।

पहला सीजन ALTBalaji पर स्ट्रीम हुआ था और शो को काफी लोकप्रियता मिली थी। अब मेकर्स दूसरे सीजन को और ज्यादा ग्रैंड बनाने की योजना बना रहे हैं।

क्या अक्षय कुमार करेंगे होस्ट?

रिपोर्ट्स की मानें तो Ekta Kapoor इस बार भी Kangana Ranaut को होस्ट के रूप में लाना चाहती हैं, लेकिन उनका व्यस्त शेड्यूल इसमें बाधा बन रहा है। कंगना इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स, खासकर ‘क्वीन 2’ में व्यस्त हैं।

ऐसे में अब सुपरस्टार Akshay Kumar का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि एकता कपूर ने अक्षय कुमार से शो होस्ट करने को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। हाल ही में अक्षय ने अपना क्विज शो ‘The Wheel of Fortune India’ पूरा किया है, इसलिए माना जा रहा है कि अगर बात बनती है तो वह इस शो की कमान संभाल सकते हैं।

कृष्णा अभिषेक से खत्म हुआ पुराना विवाद

हाल ही में सुनीता आहूजा अपने भांजे Krushna Abhishek के शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी नजर आई थीं। लंबे समय से दोनों के बीच रिश्तों में तनाव की खबरें थीं, लेकिन इस शो में आकर उन्होंने सभी गिले-शिकवे खत्म कर दिए।

सुनीता ने कृष्णा और उनकी पत्नी Kashmera Shah को सरप्राइज दिया और मीडिया के सामने साथ में पोज़ भी दिए। इस मुलाकात ने परिवार के बीच पुराने विवाद खत्म होने के संकेत दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *