एक्सेल एंटरटेनमेंट के 25 साल: अब 30 से कम उम्र के नए फिल्ममेकर्स को मिलेगा अपना मंच, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने लॉन्च किया ‘एक्सेल ओरिजिन्स’

KNEWS DESK- एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल ओरिजिन्स नाम की एक नई पहल का ऐलान किया है। इसका मकसद 30 साल से कम उम्र के भारतीय फिल्ममेकर्स की नई पीढ़ी को खोजना, उन्हें आगे बढ़ाना और उनका साथ देना है।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर जब एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी, तब दोनों सिर्फ 26 साल के थे। उनकी पहली फिल्म दिल चाहता है भी एक युवा सोच और अलग तरह की कहानियां कहने की चाह से बनी थी। यह फिल्म आगे चलकर एक पूरी पीढ़ी के लिए खास बन गई और एक्सेल एंटरटेनमेंट की उस सोच की नींव रखी, जिसमें नई आवाजों, ओरिजिनल आइडियाज और क्रिएटिव रिस्क लेने को अहमियत दी गई।

25 साल बाद, एक्सेल ओरिजिन्स के जरिए अब वही मौका नई पीढ़ी के फिल्ममेकर्स को दिया जा रहा है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्सेल ओरिजिन्स की लॉन्चिंग का ऐलान किया। यह उभरते हुए कहानीकारों को खोजने और उन्हें सपोर्ट करने की दिशा में एक्सेल एंटरटेनमेंट के सफर का एक नया अध्याय है।

अपने जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों ने कहा, https://www.instagram.com/p/Db2X8Dai-X8/?

इस पहल का फोकस 30 साल से कम उम्र के फिल्ममेकर्स पर होगा। इसके तहत ऐसे युवा डायरेक्टर्स और राइटर्स की तलाश की जाएगी, जिनकी अपनी अलग सोच और पहचान हो। उन्हें अपने ओरिजिनल आइडियाज को साकार करने के लिए एक प्लेटफॉर्म, जरूरी संसाधन और क्रिएटिव फ्रीडम दी जाएगी।

एक्सेल ओरिजिन्स ऐसी कहानियों की तलाश करेगा, जो पुराने ढर्रे को चुनौती दें। इसमें अलग-अलग जॉनर फॉर्मेट और सिनेमा की नई दुनिया की कहानियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही नए और उभरते एक्टर्स और दूसरे क्रिएटिव टैलेंट को भी मौके दिए जाएंगे।

इस पहल का मकसद सिर्फ फिल्मों की एक लिस्ट तैयार करना नहीं है। इसके जरिए नए फिल्ममेकर्स, एक्टर्स और राइटर्स को आगे लाने के साथ-साथ ओरिजिनल आईपी तैयार करने की कोशिश की जाएगी, जो एक्सेल एंटरटेनमेंट के अगले चैप्टर का अहम हिस्सा बन सके। ऐसे समय में, जब इंडस्ट्री में पहले से स्थापित टैलेंट और आजमाए हुए फॉर्मूलों पर ज्यादा भरोसा किया जा रहा है, एक्सेल ओरिजिन्स नई आवाजों पर भरोसा करने और उन्हें आगे बढ़ाने की एक पहल है, इससे पहले कि वे बड़े और स्थापित नाम बन जाएं।

जैसे-जैसे एक्सेल अपने अगले 25 सालों की ओर बढ़ रहा है, यह पहल कंपनी की उस सोच की ओर वापसी है, जिस पर इसकी शुरुआत हुई थी, बड़े और अलग आइडियाज रखने वाले युवाओं पर भरोसा करना और उन्हें अपने आइडियाज को सच करने का मौका देना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *