दृश्यम 3 की बंपर शुरुआत तय! ओपनिंग डे पर मोहनलाल की फिल्म तोड़ सकती है बड़े रिकॉर्ड

KNEWS DESK – Mohanlal की मोस्ट अवेटेड फिल्म Drishyam 3 आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जॉर्जकुट्टी की वापसी को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से जबरदस्त एक्साइटमेंट थी और अब एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि फिल्म को लेकर क्रेज किस लेवल पर पहुंच चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले दुनियाभर में करीब 33 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली थी। इस शानदार शुरुआत के साथ फिल्म मलयालम सिनेमा की सबसे बड़ी प्री-सेल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। खास बात ये है कि फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल कर रही है।

केरल में फिल्म का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि सिर्फ केरल से ही ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में 8.20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। रिलीज से पहले ही यह आंकड़ा मलयालम इंडस्ट्री के लिए बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

हालांकि एडवांस बुकिंग के मामले में अभी भी L2: Empuraan पहले नंबर पर बनी हुई है, जो खुद मोहनलाल की ही फिल्म है। लेकिन ‘दृश्यम 3’ जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कर रही है, उससे साफ है कि फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

फिल्म को लेकर सबसे बड़ी चर्चा जॉर्जकुट्टी के किरदार की हो रही है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी हमेशा से अपने सस्पेंस, फैमिली ड्रामा और थ्रिलर एलिमेंट्स के लिए पसंद की जाती रही है। इस तीसरे पार्ट में भी वही पुराना रोमांच और रहस्य देखने को मिलने वाला है, जिसने दर्शकों को एक बार फिर थिएटर तक खींच लिया है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार ‘दृश्यम 3’ की नजर अब दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये की ग्रॉस ओपनिंग पर टिकी हुई है। अगर फिल्म ऐसा करने में कामयाब रहती है, तो ये मलयालम इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक पल साबित हो सकता है।

बता दें कि ‘दृश्यम’ का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, जिसे सिर्फ 4.5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इसके बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में करीब 63 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं ‘दृश्यम 2’ साल 2021 में कोविड महामारी के दौरान सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *