बिग बॉस फेम आरती सिंह शादी से पहले होने वाले पति की बाहों में हुईं रोमांटिक, जानें कब लेंगी सात फेरे

KNEWS DESK – टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने मायका सीरियल से खूब सुर्खियाँ बटोरी हैं| बिग बॉस 13 फेम जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं| एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति दीपक चौहान के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है| साथ की अपनी वेडिंग डेट का भी ऐलान किया है|

आरती सिंह ने शेयर की तस्वीर

मायका सीरियल से छोटे पर्दे पर राज करने वालीं आरती सिंह जल्द ही बिज़नेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी करने वाली हैं| एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं| आरती सिंह बिग बॉस 13, थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है, परिचय और वारिस जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं| एक्ट्रेस 25 अप्रैल को दीपक संग सात फेरे लेंगी| वेडिंग फंक्शन्स 23 अप्रैल से शुरू हो जायेंगे| शादी से पहले एक्ट्रेस ने अपने होने वाले पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है|

मंगेतर के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नजर आईं एक्ट्रेस 

एक्ट्रेस ने अपने 39 वें जन्मदिन पर एक खास तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपने होने वाले पति के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नजर आईं हैं| एक्ट्रेस अपने होने वाले पति की बाहों में खोई दिख रही हैं| वहीं दूसरी फोटो में दीपक ने एक्ट्रेस के माथे पर किस किया है| इस रोमांटिक वीडियो के बैकग्राउंड में आरती सिंह ने तेरे हवाले गाना लगाया है|

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ये 

आरती सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा दीपक की आरती| उलटी गिनती शुरू। जिंदगी भर के साथ को सिर्फ 20 दिन बचे हैं।” शाइनी दोशी से अपर्णा दीक्षित और सुरभि ज्योति समेत कई सेलेब्स ने आरती को बर्थडे विश करते हुए उन पर प्यार लुटाया है।

बिग बॉस फेम आरती सिंह ने एक बातचीत के दौरान बताया कि वो और दीपक एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए मिले थे। यह बिल्कुल अरेंज्ड मैरिज है। उनकी पहली मुलाकात पिछले साल जुलाई में हुई थी। वहीं एक दूसरे को समझने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं|

यह भी पढ़ें – आप नेता आतिशी ने ईडी से पूछे ये सवाल, BJP पर भी साधा जमकर निशाना

About Post Author