ICSE 10वीं और ISC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें ऑनलाइन और डिजिलॉकर पर नतीजे…

KNEWS DESK- काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (Council for the Indian School Certificate Examinations) ने ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस रिजल्ट को छात्र अब ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस साल भी बोर्ड ने टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है, क्योंकि पहले से ही इस पर रोक लगाई जा चुकी है।

इस वर्ष ICSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं, जबकि ISC 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक चली थीं। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं।

ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट ऐसे देखें?

सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org वेबसाइट पर जाएं

कोर्स कोड (ICSE/ISC), UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा भरें

“Show Result” पर क्लिक करें

स्क्रीन पर आपका परिणाम दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है

डिजिलॉकर से भी देख सकते हैं रिजल्ट-

छात्र DigiLocker के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए:

ऐप या वेबसाइट खोलें

“Education” सेक्शन में जाएं

CISCE बोर्ड चुनें

मार्कशीट या सर्टिफिकेट ऑप्शन पर क्लिक करें

जरूरी जानकारी भरकर दस्तावेज डाउनलोड करें

पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले वर्ष कई राज्यों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हरियाणा में ICSE का पासिंग प्रतिशत 99.81% और ISC का 99.90% रहा था। वहीं उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भी छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किए थे। इस बार भी छात्रों के बीच परिणाम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और अब सभी की नजर अपने अंकों और भविष्य की योजनाओं पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *