सीहोर में ट्रक ने बोलेरो को सामने से मारी टक्‍कर, 5 की मौत, तीन घायल; इलाज कराने जा रहे थे

राजगढ़ जिले से बोलेरो में सवार सभी लोग मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का इलाज कराने के लिए आष्टा जा रहे थे. आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ट्रक की टक्‍कर से पांच की मौत हो गई.

Knews Desk- सीहोर के आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर गोदी जोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बोलेरो गाड़ी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि  बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

इन पांच लोगों की हुई थी मौत 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग राजगढ़ जिले के भियापुर गांव के रहने वाले थे. वे परिवार के ही एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का इलाज कराने के लिए आष्टा जा रहे थे. गाड़ी जैसे ही आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर मेना गोदी गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उसमें सीधी टक्कर मार दी. हादसे में राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई. 

गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे शव और घायल  

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. सूचना पुलिस, प्रशासन और 108 एम्बुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची.  बोलेरो की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसमें फंसे शवों और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्‍पताल भेजा गया. साथ ही 5 मृतकों के शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. 

बोलेरो को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे उतरा ट्रक

तीन घायलों की हालत गंभीर 

हादसे में राजाराम, हेमराज और इंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *