दरभंगा में BDO की पत्नी की मौत के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है, CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा से पड़ताल शुरू कर दी है…

बिहार में दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) मनोज कुमार की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में एक सीसीटीवी वीड‍ियो सामने आया है.

Knews Desk- बिहार में दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) मनोज कुमार की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में एक सीसीटीवी वीड‍ियो सामने आया है. सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा ये वीड‍ियो एक साल पुराना बताया जा रहा है. इस वीड‍ियो में एक महिला को कई लोगों द्वारा घसीटते हुए गाड़ी में बैठाया जा रहा है.

वायरल वीडियो की जांच की तो पता चला क‍ि यह सीसीटीवी 19 मार्च 2025 का है. जिस दिन यह घटना हुई उससे पहले  प्रखंड विकास अधि‍कारी मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी सुसाइड करने की बात कहकर मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से सहेली के घर जाने के ल‍िए निकल गई थीं. काफी खोजबीन के बाद भी जब अमृता का कुछ पता नहीं चल पाया तो मनोज कुमार के परिजनों ने मुजफ्फरपुर के एक थाने में र‍िपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अमृता वापस अपने घर आ गईं. 

CCTV वीड‍ियो सामने आने के बाद पुल‍िस ने शुरू की जांच 

इसके बाद मनोज कुमार के कुछ घरवालों ने अमृता कुमारी को जबरन गाड़ी में बैठाया और उसके मायके पंचायत के लिए ले जाया जा रहा था. वहीं, वायरल वीडियो में यह भी साफ तौर पर देखा जा रहा है क‍ि जहां एक तरफ कुछ लोगों के द्वारा प्रखंड विकास अधि‍कारी की पत्नी को जबरन घर से निकालकर गाड़ी में बैठाया जा रहा है. इस दौरान अमृता कुमारी एक बुजुर्ग महिला को अपने पैरों से भी मारती हैं. 
फिलहाल, अब सीसीटीवी सामने आने के बाद पुल‍िस ने पूरे मामले की जांच एक बार फिर से शुरू कर दी है. 

जहर देकर मारने का लगाया था आरोप 

BDO की पत्नी अमृता कुमारी की बीते शुक्रवार देर रात मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली बेला में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी. अमृता की मौत पर उसके परिजनों ने बीडीओ मनोज कुमार और उसके परिवार वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था. अमृता कुमारी की मौत के बाद यह भी बात सामने आई कि BDO मनोज कुमार के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसका अमृता काफी विरोध भी करती थी, जिसके कारण उसे प्रताड़ना का भी सामना करना पड़ता.