ISIS-AQIS मॉड्यूल पर NIA की बड़ी बड़ी कार्यवाई, 10 राज्यों और दिल्ली में 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS और AQIS से जुड़े कथित ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क के खिलाफ 10 राज्यों और दिल्ली में 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और भारत में हिंसक जिहाद फैलाने की साजिश की पड़ताल की जा रही है.

Knews Desk– राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS और AQIS से जुड़े कथित ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई करते हुए 10 राज्यों और दिल्ली में 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं. जांच में अब तक 11 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. आरोप है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर भारत में हिंसक गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था.

ऑनलाइन जिहादी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में छापेमारी

NIA ने इस मामले में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली समेत 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई NIA के केस  की जांच के तहत की गई.

मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत जब्त

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं. अब इन सभी डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े थे, विदेशों से किस तरह संपर्क किया जा रहा था और आतंकी साजिश को कैसे आगे बढ़ाया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *