ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड का रिएक्शन, इंस्टा स्टोरी पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात

KNEWS DESK – चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी के फाइनल के पहले दिन क्रिकेट फैंस को जोरदार मुकाबला देखने को मिला. दर्शक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने पहुंचे थे, लेकिन मैदान पर असली धमाका ईशान किशन के बल्ले से देखने को मिला. वैभव 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि ईशान किशन ने शानदार शतक जमाते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक खुद को नाबाद रखा.

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 135 गेंदों पर नाबाद 111 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. ईशान की इस शानदार पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहले दिन 4 विकेट खोकर 385 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया.

ईशान के शतक पर आया खास रिएक्शन

ईशान किशन के इस शानदार शतक की चर्चा सिर्फ क्रिकेट जगत में ही नहीं हुई, बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का रिएक्शन भी सामने आया है. अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशान के शतक को लेकर पोस्ट शेयर की.

उन्होंने ईशान की पारी की तारीफ करते हुए लिखा, “मेहनत और शान से कमाया हुआ जोरदार शतक.”

अदिति का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. ईशान के फैंस इस पोस्ट को उनके लिए खास सपोर्ट के तौर पर देख रहे हैं.

दो बड़ी साझेदारियों से मजबूत हुआ ईस्ट जोन

ईशान किशन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने चौथे विकेट के लिए शिखर मोहन के साथ 94 रनों की साझेदारी की. इसके बाद कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी साझेदारी 144 रन तक पहुंच चुकी है और यह अब भी जारी है.

ईशान की नाबाद 111 रन की पारी ने ईस्ट जोन को फाइनल में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. अब दूसरे दिन उनकी नजर इस शतक को बड़ी पारी में बदलने पर होगी. फैंस को उम्मीद है कि ईशान अपनी पारी को दोहरे शतक तक ले जाने में कामयाब हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *