रामायण के आते ही जेलर 2 की कमाई पर लगा ब्रेक, 21वें दिन टूटा रिकॉर्ड

knews desk – साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने पिछले तीन हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और तेजी से 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, अब रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। रिलीज के 21वें दिन जेलर 2 ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है, जिससे इसके लिए 1000 करोड़ रुपये के क्लब तक पहुंचना मुश्किल होता नजर आ रहा है।

जेलर 2 ने कितने करोड़ कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर 2 ने रिलीज के 21वें दिन करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 3.45 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 466.05 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 545.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रजनीकांत की इस फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। जेलर 2 का ओवरसीज कलेक्शन 276 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 821.10 करोड़ रुपये हो चुका है।

1000 करोड़ की राह हुई मुश्किल

जेलर 2 से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म अब अपने अंतिम पड़ाव पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। 1000 करोड़ रुपये तक पहुंचने के लिए फिल्म को अभी 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी।

वहीं, रणबीर कपूर की रामायण 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और दुनियाभर में पहले दिन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में रामायण की रिलीज जेलर 2 के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में जेलर 2 की कमाई किस रफ्तार से आगे बढ़ती है और क्या रजनीकांत की यह फिल्म आखिरकार 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *