KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलेस्टन के साथ अपनी मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सितारे ‘विंबलडन 2026 मेन्स फाइनल’ के दौरान मिले, जहां खेल के रोमांच के साथ-साथ सिनेमा को लेकर भी दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत हुई।
उर्वशी ने इस खास मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह उनके लिए बेहद यादगार पल था। उन्होंने कहा कि विंबलडन जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा बनना और दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को आमने-सामने खेलते देखना अपने आप में एक शानदार अनुभव रहा।
विंबलडन फाइनल को बताया खास अनुभव
उर्वशी रौतेला ने बताया कि उन्होंने इटली के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर और जर्मनी के अलेक्जेंडर जेवरेव के बीच हुए मुकाबले को काफी करीब से देखा। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि उनका जुनून, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।
एक्ट्रेस ने जैनिक सिनर को शानदार जीत की बधाई दी और अलेक्जेंडर जेवरेव के प्रदर्शन की भी सराहना की।
टॉम हिडलेस्टन के साथ सिनेमा पर हुई चर्चा
उर्वशी ने बताया कि टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात ने इस पूरे अनुभव को और खास बना दिया। दोनों ने विंबलडन की पारंपरिक स्ट्रॉबेरी और क्रीम का आनंद लेते हुए फिल्मों और एक्टिंग को लेकर बातचीत की।
https://www.instagram.com/reels/Da1BvDdhs3c/
उन्होंने कहा कि वह टॉम के काम की हमेशा प्रशंसक रही हैं, खासकर मार्वल की सीरीज ‘लोकी’ में उनके किरदार को लेकर। उर्वशी ने बताया कि टॉम ने अपने किरदारों को तैयार करने की प्रक्रिया, क्रिएटिव सोच और हर भूमिका के लिए अपनी मेहनत के बारे में कई बातें साझा कीं।
मार्वल के अलावा दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी हुई बात
उर्वशी ने बताया कि बातचीत सिर्फ मार्वल तक सीमित नहीं रही। दोनों ने टॉम हिडलेस्टन के अन्य प्रोजेक्ट्स जैसे ‘द नाइट मैनेजर’, ‘क्रिमसन पीक’ और उनके थिएटर के अनुभवों पर भी चर्चा की।
एक्ट्रेस ने टॉम के सरल स्वभाव और अपने काम के प्रति जुनून की तारीफ करते हुए कहा कि लंदन की वह दोपहर उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी, जहां खेल और सिनेमा दोनों का खूबसूरत मेल देखने को मिला।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आई थीं। यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें कई बड़े कलाकारों ने काम किया है। अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।