Tiger 3 Song Out: सलमान-कैटरीना की ‘टाइगर 3’ का पहला गाना हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज में सुनें ‘लेके प्रभु का नाम’

KNEWS DESK- सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| हाल ही में रिलीज हुए फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के लिए और ज्यादा उत्साहित हो गये हैं| वहीं आज फिल्म का न्यू सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जायेगी|

आपको बता दें, आज राम नवमी के अवसर पर यशराज फिल्म्स ने अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का पहला गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ रिलीज कर दिया है| गाने का म्यूजिक काफी शानदार है| फिल्म का पहला म्यूजिक वीडियो कैप्पाडोसिया, तुर्की में शूट किया गया है| वहीं सलमान खान और कैटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है| गाना काफी दमदार है, अब ये सॉन्ग इन्टरनेट पर धमाल मचा रहा है|

सलमान ने कहा था कि ‘टाइगर 3’ का ‘लेके प्रभु का नाम’ उनके फेवरेट डांस ट्रैक में से एक है और उन्हें उम्मीद है कि लोग इस चार्टबस्टर में उन्हें और कैटरीना कैफ को देखना पसंद करेंगे| इस सॉन्ग को अरिजीत सिंह ने गया है| अरिजीत और सलमान ने 9 साल का झगड़ा खत्म कर पहली बार इस गाने से कोलैबोरेट किया है|

आपको बता दें, फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की दमदार जोड़ी देखने को मिलेगी| वहीं इमरान हाशमी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे| आने वाली 12 नवम्बर को ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए आ रही है|

About Post Author