रणवीर सिंह को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में इस एक्ट्रेस का है बड़ा हाथ..

मनोरंजन,  14 फरवरी को यश राज फिल्म्स की डाक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमांटिक’ रिलीज हुई है। इस सीरीज में यश राज फिल्म्स के कई राज खुले हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है जो इसलिए भी खास है क्योंकि मीडिया से दूर रहने वाले आदित्य चोपड़ा के कई अनदेखे इंटरव्यू इस सीरीज में नजर आ रहे हैं। साथ ही सीरीज में रणवीर सिंह भी यश राज प्रोडक्शन में उनकी पहली फिल्म और किस खास शख्स की वजह से उन्हें ये मौका कैसे मिला इस बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

भूमि ने की थी स्क्रीन टेस्ट में मदद

रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें ब्रेक दिलाने में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का बहुत बड़ा हाथ है। उस दौरान भूमि ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा था। रणवीर ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उनकी तस्वीरें फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिखाई थी। हालांकि, आदित्य को मैं कुछ खास गुड लुकिंग या अट्रैक्टिव नहीं लगा था। कास्टिंग डायरेक्टर शानू की जिद के कारण मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया गया। रणवीर ने बताया कि मुझे सीन शानू की असिस्टेंट ने समझाए थे, जो कोई और नहीं भूमि पेडनेकर थीं।

भूमि की वजह से अच्छा गया था ऑडिशन

रणवीर ने बताया कि वह वाकई में प्रोफेशनल थीं, उन्होंने मेरे लिए चीजों को आसान कर दिया। उन्होंने मेरे लिए और सीन में मेरे साथी की भूमिका अदा की थी। रणवीर ने आगे कहा कि यह भूमि के कारण ही था, जो मैं बैंड बाजा बरात के लिए इतना अच्छा ऑडिशन दे पाया था। आदित्य चोपड़ा ने ऑडिशन देखा और उसके बाद शाम को तुरंत बोर्ड पर ले लिया।

14 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ द रोमैंटिक्स

द रोमैंटिक्स की शुरुआत 14 फरवरी को यश चोपड़ा की याद में किया था। इसे विश्व स्तर पर रिलीज किया गया है। यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्मों का जनक कहा जाता है। वहीं, इस शो का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया। वह इंडियन मैचमेकिंग और नेवर हैव आई एवर की फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स के इस शो से वापसी की है।

About Post Author