बिपाशा बसु की बेटी ने की स्विमिंग, पिंक और येलो बिकनी में बेहद क्यूट लगीं देवी

KNEWS DESK – बिपाशा बसु फिल्मों से दूर इस वक़्त अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत एहसास मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं| शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने 2022 में एक बेटी को जन्म दिया था| उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है| एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देवी की क्यूट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं| बिपाशा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देवी स्विमिंग का मजा लेती नजर आ रही हैं|

डेढ़ साल की देवी ने की स्विमिंग

करण और विपाशा बसु इन दिनों मॉरिशस में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं| एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर हॉलीडे की झलकियां दिखाई हैं| इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिपाशा ने एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती कर रही हैं| डेढ़ साल की देवी को स्विमिंग में फुल एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है|

Bipasha Daughter

बेटी संग बिपाशा ने किया डांस

बिपाशा ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी लाडली के साथ डांस करती नजर आ रही हैं| वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है| वहीं देवी येलो और पिंक कलर की बिकनी में बेहद प्यारी लग रही हैं|

Bipasha Basu

बिपाशा की बेटी देवी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें देवी दौड़ते हुए पहले अपनी मां को गले लगाया और फिर ‘पापा-पापा’ करते हुए करण सिंह को भी गले लगाती हैं| एक्ट्रेस की लाडली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

यह भी पढ़ें – कानपुर में शुरू हुआ पीएम मोदी का रोड शो, कार्यक्रम में उमड़ी लाखों की भीड़

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.