knews desk – रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश स्टारर रामायणम् के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च ने X पर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट की नई लहर पैदा कर दी है। दरअसल, फैंस ट्रेलर के शानदार विजुअल्स, एपिक स्केल और दमदार बैकग्राउंड स्कोर की दिल से सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूज़र्स ने फिल्म के सिनेमैटिक स्केल की तुलना हॉलीवुड की फिल्मों जैसे अवतार और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से भी की है।

ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, “आखिर में वो श्यामा-श्यामा वाला म्यूजिक। यार, हंस ज़िमर, आप सच में सबसे शानदार हैं।” एक और एक्साइटेड दर्शक ने लिखा, “भारतीय सिनेमा को सलाम।” वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “उन्होंने जो बनाया है, उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं ⚡ इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकता!!”
ग्लोबल ऑडियंस भी ट्रेलर पर अपनी राय देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में, एक यूजर ने लिखा, “उठो यार, भारतीयों ने सच में ‘अवतार’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के लेवल की फिल्म बनाई है। हिंदू महाकाव्यों की कहानियां कमाल की हैं और अभी तक इन्हें पूरी तरह पर्दे पर नहीं दिखाया गया है।” वहीं, एक दूसरे दर्शक ने फिल्म की तुलना ‘अवतार’ से करते हुए लिखा, “लोग ‘रामायणम्’ की तुलना ‘ओडिसी’ से कर रहे थे, लेकिन मैं कह रहा हूं कि यह फिल्म ‘अवतार’ के लेवल की लग रही है। यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।”

फिल्म के बजट और इसके रनटाइम को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। फैंस इसके बड़े पैमाने और थिएटर में इसे देखने के अनुभव को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
अपने एंबिशियस प्रेजेंटेशन, स्टार-स्टडेड कास्ट और हैंस ज़िमर और ए.आर. रहमान के म्यूजिक के साथ, ‘रामायणम्’ ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो इस भारतीय महाकाव्य को इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचते हुए देखने के लिए बेताब हैं।
बेंगलुरु में इंटरनेशनल ट्रेलर को प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा होस्ट एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया। इस खास इवेंट में फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रॉकिंग स्टार यश, रवि दुबे, म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और डायरेक्टर नितेश तिवारी समेत कई लोग शामिल हुए। यह इवेंट फिल्म के ग्लोबल कैंपेन का एक अहम कदम है। इसके बाद ट्रेलर को दुनिया भर के दर्शकों के लिए छह भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी।