सुल्तान ऑफ दिल्ली का टीजर हुआ रिलीज, वेब सीरीज में मौनी रॉय अलग अंदाज में आएंगी नजर

KNEWS DESK – आज कल लोग फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं|लोग नयी-नयी वेब सीरीज के रिलीज होने का वेट करते रहते हैं| अब फैन्स के लिए एक और वेब सीरीज आ रही है जिसमें टीवी की नागिन मौनी रॉय अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं| सीरीज में ताहिर राज भसीन ने खौफनाक रूप से लोगों को चौंकाया|सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है और ये लोगों को बहुत पसंद आ रहा है|

सुल्तान ऑफ दिल्ली का टीजर

लोगों में वेब सीरीज को लेकर बहुत क्रेज है|फिल्मों से ज्यादा लोग वेब सीरीज को पसंद करते हैं| कोई भी सीरीज आती है वह उसे पहले देखना चाहते हैं फिर सीरीज एक्शन और सस्पेंस से भरी हो तो कोई पीछे नहीं हटता है| ऐसी ही एक वेब सीरीज मिलन लूथरिया लेकर आ रहे हैं| सुल्तान ऑफ दिल्ली का टीजर आज रिलीज हो गया है| इस सीरीज में ताहिर राज भसीन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आने वाले हैं| सीरीज के टीजर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है|

सुल्तान ऑफ दिल्ली 60 के दशक पर आधारित है| ये सीरीज  Sultan Of Delhi: Ascension by Arnab Ray पर आधारित है| इसमें ताहिर अहम किरदार अर्जुन भाटिया का किरदार निभाएंगे जो सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक चला जाएगा| सत्ता की भूख उससे बहुत कुछ करवा लेगी|

मौनी रॉय का खास अंदाज

टीजर में मौनी रॉय एक एक्ट्रेस के किरदार में नजर आ रही हैं| सीरीज में उनका ग्लैमरस अवतार फैंस को देखने को मिलेगा| मौनी ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है| उन्होंने लिखा – किस्मत के खेल में बाजी मारेगा सिर्फ एक|

https://www.instagram.com/reel/CxM1qwfPLKb/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मिलन लूथरिया ने किया डेब्यू

मिलन लूथरिया इस सीरीज से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं| उन्होंने सीरीज को लेकर कहा-सुल्तान ऑफ़ दिल्ली मेरी पहली वेब सीरीज़ है| सेक्सी 60 के दशक में स्थापित| इसमें ग्लैमर, एक्शन, म्यूजिक, दमदार वन लाइनर्स और बेहतरीन मनोरंजन शामिल है| मैं हमेशा अपनी कहानियों के माध्यम से दर्शकों को एक मनोरंजक अनुभव देने का प्रयास करता हूं| सुल्तान ऑफ दिल्ली एक ऐसी ही खूबसूरत यात्रा है| मैं डिज्नी + हॉटस्टार के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हूं|

13 अक्टूबर को होगी रिलीज 

सुल्तान ऑफ दिल्ली में ताहिर राज भसीन और मौनी रॉय के साथ अंजुम शर्मा, अनुभवी अभिनेता विनय पाठक और निशांत दहिया मौजूद हैं। इनके साथ-साथ अनुप्रिया गोयनका, मौनी रॉय, हरलीन सेठी और मेहरीन पीरजादा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे| इस सीरीज के सारे एपिसोड 13 अक्टूबर को स्ट्रीम होंगे|

About Post Author