साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे ने गाया डंकी का ‘लुट-पुट गया’ गाना, किंग खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘शुक्रिया लिटिल वन’

KNEWS DESK – शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी का गाना लुट-पुट गया काफी वायरल हुआ था| फैन्स ने गाने को खूब पसंद किया था| वहीं अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के बेटे अयान ने किंग खान का ‘लुट-पुट गया’ गाया है| जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| वहीं शाहरुख खान ने भी पोस्ट शेयर कर लिटिल वन का शुक्रिया किया है और अयान को फायर और फ्लॉवर बताया है|

Shah Rukh Khan is all heart as Allu Arjun's Son Allu Ayaan sings Lutt Putt  Gaya from Dunki Movie: अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान ने गाया 'डंकी' का  सुपरहिट गाना, शाहरुख

अल्लू अर्जुन के बेटे ने गाया ‘लुट-पुट गया’

शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी का गाना लुट-पुट गया रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था| सभी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं| वहीं अब अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कार में बैठकर  किंग खान की डंकी का लुट-पुट गया गाना गा रहा है| ये वीडियो शाहरुख़ खान के फैन पेज से शेयर किया गया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है| अब इस वीडियो को शाहरुख खान ने खुद शेयर किया है|

शाहरुख खान ने शेयर किया वीडियो 

किंग खान ने अल्लू अर्जुन के बेटे अयान की जमकर तारीफ करी है| एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘शुक्रिया लिटिल वन’ और उन्होंने अयान को फायर और फ्लॉवर दोनों बताया है| साथ ही एक्टर ने मजाकिया अंदाज़ में कहा अब मैं भी अपने बच्चों को श्रीवल्ली गाने की प्रैक्टिस करवाऊंगा हां हां|

किंगखान के फैन 

आलू अर्जुन के बेटे के वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| वीडियो में अयान ने ब्लैक, येलो और व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है| वीडियो को देखकर लग रहा है कि अयान शाहरुख खान के फैन्स है| वो कार में बैठकर डंकी का लुट-पुट गया गाना रहे हैं और इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं- कलकत्ता हाई कोर्ट

About Post Author