मॉरीशस में समर वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं शहनाज गिल, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

KNEWS DESK – बिगबॉस 13 फेम शहनाज गिल ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| एक्ट्रेस अक्सर अपने अंदाज़ से फैंस का दिल जीत लेती हैं| हाल ही में शहनाज मॉरीशस में वेकेशन एन्जॉय करती नजर आ रही हैं| जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं|

शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो 

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है| वीडियो में एक्ट्रेस मॉरीशस के खुले आसमान में एन्जॉय करती नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस का अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है| वीडियो के बैकग्राउंड में शहनाज ने ‘ऐ उड़ी उड़ी उड़ी ऐ ख्वाबों की बुरी’ गाने को लगाया है| एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट और शॉर्ट्स के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ है|

फैंस ने की जमकर तारीफ 

इस वीडियो पर शहनाज के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा अंत में आपको हमारी याद आ ही गयी कि रील भी डालनी है आप जैसी हैं वैसी ही खूबसूरत दिखाती हैं| दूसरे फैन ने लिखा आप बहुत प्यारी हैं शहनाज गिल|अन्य फैन ने लिखा, हम आपको हमेशा खुश देखना चाहते हैं और हमेशा आपका समर्थन करेंगे।

 यह भी पढ़ें – जौनपुर में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचा ईवीएम मशीन से भरा ट्रक, सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

About Post Author