‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम हुई शाहरुख खान की ‘जवान’, 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – किंग खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| ‘जवान’ की खुमारी देश और दुनिया पर छाई हुई है| सभी फिल्म की बेहद तारीफ कर रहे हैं| फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है| जवान का सोलहवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| फिल्म के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं|

 शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म ने 15 दिन में भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है| जवान की शानदार कमाई जारी है और जल्द ही ये कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाब होने वाली है| शाहरुख खान की जवान का सोलहवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| फिल्म वीकडेज में थोड़ी कम कलेक्शन कर रही है लेकिन वीकेंड पर अच्छा बिजनेस कर रही है|

शाहरुख खान की इस साल अभी तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दोनों ही ब्लॉबस्टर रही हैं| इस साल की शुरुआत में पठान रिलीज हुई थी और अब जवान उसका भी जल्द रिकॉर्ड तोड़ने वाली है| जिसके बाद ये साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी|

16वें दिन का कलेक्शन 

जवान वीकडे में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है| वहीं हॉलीडे पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है|रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने 16वें दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है| जिसके बाद टोटल कलेक्शन 533.78 करोड़ हो जाएगा| ये फिल्म गदर 2 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है|

पठान का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम 

शाहरुख खान की पठान का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 543.05 करोड़ था| जिसे तोड़ पाने से बस जवान थोड़ा ही दूर रह गई है| वीकेंड तक जवान पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी| जवान ने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है| गदर 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 522 करोड़ है|

जवान जल्द ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है| फिल्म अब तक 900 से ज्यादा करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है| जवान को एटली ने डायरेक्ट किया है| फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा अहम भूमिका निभाती नजर आईं हैं| फिल्म में दीपिका का स्पेशल कैमियो है|

 

About Post Author