पहाड़ों की सैर पर निकलीं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर पहाड़ों  पर वेकेशन मनाने जाती हैं| एक्ट्रेस का प्रकृति और पहाड़ों के लिए प्यार तो उनकी तस्वीरें देख कर ही पता चल जाता है| वहीं सारा एक बार  फिर पहाड़ों की वादियों में अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर वेकेशन मनाने निकल पड़ी हैं|

पहाड़ों की वादियों में डूबीं सारा

सारा अली खान का पहाड़ों के लिए जो प्यार है वो सब जानते हैं| यही वजह है कि सारा एक बार फिर पहाड़ों की वादियों में डूबी नजर आईं हैं| जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

हाथ तापतीं नजर आईं

सारा अली खान इस फोटो में आग तापती नजर आ रही हैं| वो इतनी सादगी में नजर आ रही हैं कि उनको देखकर ये अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड का इतना बड़ा नाम हैं|

सूरज को डूबते नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा

इस फोटो में सारा अपनी ट्रेवलिंग पार्टनर के साथ नजर आ रही हैं जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है| वहीं दोनों सनसेट का मज़ा लेते नजर आ रही हैं|

सारा ने किसे लगा लिया गले

इस फोटो में सारा एक महिला को गले लगाये नजर आईं जिसे देखकर उनकी सादगी का पता लगाया जा सकता है| सारा अक्सर अपने नेचर से फैन्स का दिल जीत लेती हैं|

सारा का नाइट सूट

इस फोटो में सारा बेहद क्यूट लग रही हैं| इसमें सारा ने पूह वाला नाइट सूट पहना हुआ है| पहाड़ों में घुमने के बाद एक्ट्रेस इतना थक गईं हैं कि जहां जगह मिली वो सो गयी|

सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'ऐ मेरे वतन'

सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘ऐ मेरे वतन’ में नजर आएँगी| जिसे लक्ष्मण उतेकर ने बनाया है| ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी|

About Post Author