लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 46.14 प्रतिशत हुआ मतदान

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज जारी है| छत्तीसगढ़ की सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर पर मतदान हो रहा है| चुनावी मैदान में 168 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी| वहीं दोपहर 1 बजे तक के नतीजे आ गए हैं|

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 1 बजे तक हुआ मतदान 

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर पर 1 बजे तक 46.14% मतदान हुआ| छत्तीसगढ़ के लोगों में मतदान करने का उत्साह दिखाई दे रहा है| सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 26 महिलाओं समेत कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के कुल वोटरों में से 69,33,121 पुरुष, 69,67,544 महिलाएं और 620 थर्ड जेंडर के सदस्य शामिल हैं।

बता दें कि देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है| जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.