स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी को लेकर बोलीं साध्वी प्राची, श्रद्धा की तरह होंगे 35 टुकड़े..

मनोरंजन,  बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। इस कोर्ट मैरिज के बाद से स्वरा ज्यादातर लोगों के निशाने पर हैं, जिसका कारण उनकी इंटर रिलीजन शादी है। इंटर रिलीजन शादी के चलते हाल ही में बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा। उन्होंने स्वरा को लेकर कहा कि वह जल्द ही घर वापस आएंगी या फिर उनका हाल भी वही होगा, जो श्रद्धा का हुआ था। वह या तो सूटकेस में मिलेंगी या फ्रिज में।

बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधा, जिन्होंने धर्म परिवर्तन करके दूसरे मजहब में शादी की है। साध्वी प्राची ने कहा कि स्वरा पहले से ही काफी अलग थीं। उसने जो शादी की है, उसके बाद उसे श्रद्धा का वह फ्रिज याद रखना चाहि, जिसके 35 टुकड़े किए गए थे। हाल ही में एक और बच्ची निक्की के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि चलिए कोई बात नहीं, लड़कियां अक्सर भटक जाती हैं, लेकिन इससे काफी दुख होता है। इस तरह से लड़कियां या तो किसी सूटकेस में मिलती हैं या फिर किसी बोरे में या फ्रिज में पाई जाती हैं। इसके बाद उनके 35 टुकड़े मिलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वरा भास्कर की भी सूचना जल्द ही आएगी। उनके तलाक की खबर भी जल्द आएगी।

फहाद के साथ स्वरा ने की है कोर्ट मैरिज

साध्वी प्राची की इस बात पर फिलहाल स्वरा भास्कर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि स्वरा मार्च में ग्रैंड वैडिंग करने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। स्वरा ने फहाद संग कोर्ट मैरिज की थी। उस दौरान उन्होंने अपनी मां की लाल रंग की साड़ी और ज्वैलरी पहनी थी।

मार्च में स्वरा करेंगी ग्रैंड वेडिंग

स्वरा ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने फहाद संग 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। फिलहाल वो अब मार्च में फहाद संग ग्रैंड वेडिंग करने जा रही है, जिसकी तैयारियों में वो और फहाद के साथ -साथ दोनों का परिवार भी

About Post Author