Ramayan: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह, डबिंग शुरू कर दिया बड़ा अपडेट

Knews Desk – रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘रामायण’ में रावण की बहन ‘शूर्पणखा’ का बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की डबिंग का काम शुरू कर दिया है। रकुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डबिंग स्टूडियो से एक बिहाइंड द सीन (BTS) सेल्फी फोटो शेयर की है।

लेटेस्ट तस्वीर में रकुल प्रीत सिंह रिकॉर्डिंग माइक और हेडफोन लगाए नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Ramayana dub.” इसके बाद से ही दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

फिल्म में शूर्पणखा के चुनौतीपूर्ण किरदार को लेकर रकुल प्रीत सिंह पहले भी काफी उत्साहित नजर आई हैं। उन्होंने बताया था कि शूर्पणखा का किरदार काफी कॉम्प्लेक्स और लेयर्ड है।

रकुल ने कहा था कि इतिहास में शूर्पणखा को सिर्फ नाक काटे जाने वाली एक घटना के लिए याद किया जाता है, लेकिन उनकी जिंदगी में लक्ष्मण के नाक काटे जाने से पहले और बाद की भी काफी कहानी है, जो दर्शकों के सामने पहले कभी नहीं आई।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा के किरदार को किस तरह पर्दे पर पेश करती हैं। फिलहाल सामने आई झलक के बाद उनके ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर फैन्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही उनके किरदार और अभिनय को लेकर पूरी तस्वीर सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *