उमरा करके लौटीं राखी सावंत के बदले तेवर, मर्दों पर जमकर भड़की

KNEWS DESK – राखी सावंत लगातार सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं| राखी हाल ही में मक्का से उमरा करके लौटीं  हैं| राखी ने मक्का से कई वीडियो शेयर किये हैं| एक्ट्रेस उमरा के दौरान काफी फूट-फूटकर रोई थीं| उन्होंने अल्लाह से इंसाफ की गुहार भी लगाई थी| उमरा से लौटने के बाद फैन्स ने उनका फूलों से स्वागत किया था | अब राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें वो भड़कती हुई नजर आ रही हैं|

मर्दों को सलाह देती हुई नजर 

वायरल वीडियो में राखी सावंत का पूरा अंदाज बदला हुआ नजर आ रहा है| जबसे राखी उमरा के लिए भारत से निकली थीं, तभी से उनका पहनावा पूरी तरह से बदल चुका है| राखी पूरी तरह मुस्लिम धर्म को फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं|  पहनावे के साथ-साथ राखी के बात करने के तरीके में भी काफी बदलाव देखा जा सकता है| वीडियो में राखी सावंत लाल रंग के बुर्खे में नजर आ रही हैं| बुर्खे से खुद को पूरी तरह से ढकने के साथ-साथ वह अपने आस पास मौजूद मर्दों को सलाह देती हुई नजर आ रही हैं|

वायरल वीडियो 

राखी वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि आदमी मुझसे थोड़ा दूर रहो, मुझे ये सब पसंद नहीं है| वहीं औरतों के साथ राखी प्यार से पेश आती हुई नजर आईं| राखी को उनकी एक फैन ने एयरपोर्ट पर देखा तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि कोई दुबई से आया है| जिसके जवाब में राखी बताती हैं कि वह भी दुबई से आई हैं| और बाद में पैपराजी से राखी कहती हैं कि वह रेखा नहीं शेखा लग रही हैं|

https://www.instagram.com/reel/CwruzbVAX4F/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मर्दों पर जमकर भड़कती हुई आयी नजर

साथ ही एक और वीडियो है जिसमें राखी लोगों के सवालों के जवाब देने के दौरान मर्दों पर जमकर भड़कती हुई नजर आ रही हैं| राखी कहती हैं कि, आदमी लोग टच नत करो| शर्म करो…आदमी लोग दूर रहो| यह कहते वक्त राखी काफी गुस्से में नजर आती हैं| वह आगे कहती हैं कि वह अभी मक्का-मदीना से होकर आईं है और वह पवित्र हैं| राखी के बदले हुए तेवर साफ-साफ देखे जा सकते हैं| एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं|

 

About Post Author