राजकुमार राव की श्रीकांत का नया गाना ‘तुम्हें ही अपना माना है’ हुआ रिलीज, फैन्स को आया खूब पसंद

KNEWS DESK – राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है| हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था| वहीं अब फिल्म का नया गाना ‘तम्हें ही अपना माना है’ रिलीज कर दिया गया है| जोकि एक रोमाटिंक ट्रैक है|

Rajkumar Rao Alaya F Upcoming Srikanth New Song Tu Mil Gaya Out  Entertainment News | राजकुमार राव-अलाया एफ की 'श्रीकांत' का रोमांटिक गाना  'तू मिल गया' आउट, जुबिन नौटियाल की आवाज जीत

श्रीकांत का नया गाना हुआ रिलीज 

श्रीकांत का पहला गाना ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ रिलीज हुआ था| जिसे उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है| वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना ‘तम्हें ही अपना माना है’ रिलीज हो गया है| इस गाने में राजकुमार राव और अलाया एफ पर फिल्माया गया है| गाने को साचेत टंडन और टंडन ने गाया है| म्यूजिक भी इन्होने ही दिया है| वहीं गाने के लिरिक्स योगेश दुबे ने लिखे हैं| रिलीज के महज दो घंटे में ‘तम्हें ही अपना माना है’ पर 27 हज़ार से ज्यादा व्यूज और 26 हज़ार से ज्यादा  लाइक्स मिल चुके हैं|

राजकुमार राव की श्रीकांत का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है| फिल्म में ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ सपोर्टिंग रोल में हैं| श्रीकांत, इस साल 10 मई को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी| फिल्म रियल लाइफ हीरो श्रीकांत बोला से इंस्पायर है| श्रीकांत बोला हैदराबाद स्थित बोलैंट इंडस्ट्रीज के सीईओ और संस्थापक हैं| साल 2017 में उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने पूरे एशिया में 30 अंडर 30 की लिस्ट में नामित किया था|

यह भी पढ़ें – UBSE UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, पीयूष और कंचन ने किया टॉप

About Post Author