पति ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

KNEWS DESK- दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने आज से चार साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था| ऐसे में आज डेथ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं| वहीं इस मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है| वहीं बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को याद किया है|

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर भी साझा की| साथ ही नीतू ने पोस्ट में लिखा कि पति के निधन के बाद से जिंदगी पहले जैसी नहीं रही है| बता दें कि ऋषि-नीतू ने फिल्म रफू चक्कर, अमर अकबर एंथनी और दो दूनी चार समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है|

वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिता के साथ अपनी बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है| पोस्ट में नीतू ने लिखा- जिनसे हम प्यार करते हैं, वे हमसे कभी दूर नहीं जाते| वो हमेशा हमारे साथ होते हैं| मैं आपको बहुत मिस करती हूं|

आपको बता दें कि फिल्म बॉबी, रफू चक्कर, कर्ज, अग्निपथ, कपूर एंड संस और मुल्क जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र कैंसर से निधन हो गया था| ऋषि कपूर आखिरी बार फिल्म शर्माजी नमकीन में नजर आए थे, जो 2022 में रिलीज हुई थी|

About Post Author