पैपराजी ने रणबीर कपूर के सामने दी गाली, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हैं| इसी बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| क्लिप में रणबीर को एक शख्स पर गुस्सा करते हुए देखा गए| रणबीर का ऐसा अवतार देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं|

एक्टिंग और इंडस्ट्री को रणबीर कपूर ने कहा अलविदा? Ranbir Kapoor taking 6  Month break from acting, Filmmakers will be shaken, films will get stuck!  -Hindi Filmibeat

ज्वेलरी स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे रणबीर 

रामायण की शूटिंग से ब्रेक लेकर रणबीर कपूर एक इवेंट में शामिल हुए| शनिवार को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था| वह गुजरात के सूरत में एक ज्वेलरी स्टोर की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे थे| इस इवेंट में अभिनेता पैपराजी की एक हरकत से नाराज दिखे|

पैप्स पर भड़के रणबीर कपूर 

दरअसल इवेंट में पैप्स ने रणबीर कपूर के सामने गली दे दी| जिस बात से एक्टर झल्ला गए| उन्होंने पैप्स को वहीं भरी महफ़िल में लताड़ लगा दी| जिसका वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है| क्लिप में देखा जा सकता है कि रणबीर एक महिला से बात कर रहे थे| तभी पैपराजी ने हिंदी में गली दे दी| जिसे सुनकर रणबीर हैरान हो गए और उन्होंने गुस्से में पैपराजी को देखा और वहां से चले गए|

 यूजर्स को आया गुस्सा 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा पैपराजी किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं| वहीं एक ने कहा कि पैपराजी ओवर कॉन्फिडेंट है| एक यजुर ने कमेंट्स में लिखा कि पैप्स ने जैसे बोला वो शॉक रह गए।

रणबीर ने उस दौरान ज्यादा रिएक्ट नहीं किया एक्टर वहां से चुपचाप चले गए| इस वजह से लोगों ने उनकी तारीफ भी की है| इस इवेंट में रणबीर ब्लैक कलर के कुर्ते में नजर आये जिसमें वो काफी डैशिंग लगे|

यह भी पढ़ें –  ‘कांग्रेस ने HAL के बारे में झूठ फैलाया, भारत की कोविड वैक्सीन का विरोध किया’, कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.