‘कांग्रेस ने HAL के बारे में झूठ फैलाया, भारत की कोविड वैक्सीन का विरोध किया’, कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बल्लारी के दौरे पर हैं| पीएम मोदी ने यहां सबसे पहले बेलगावी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस राष्ट्रीय हितों से इतनी दूर चली गई है, वह वंशवादी राजनीति में इतनी उलझ गई है कि उसे देश की उपलब्धियां पसंद नहीं हैं|

पीएम मोदी ने कहा, जब भारत आगे बढ़ता है, जब भारत मजबूत होता है तो हर भारतीय को गर्व होता है| उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस राष्ट्रीय हितों से इतनी दूर चली गई है, वह वंशवादी राजनीति में इतनी उलझ गई है कि उसे देश की उपलब्धियां पसंद नहीं हैं| उन्होंने यह भी कहा, आपको याद होगा कि कांग्रेस ने एचएएल के बारे में इतना झूठ फैलाया था, याद रखें कोविड काल के दौरान भारत की कोविड वैक्सीन का भी उन्होंने विरोध किया| उन्होंने वास्तव में कहा कि यह भाजपा की वैक्सीन है|

कर्नाटक में पीएम मोदी के तूफानी दौरे 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 और 29 अप्रैल को कर्नाटक का तूफानी दौरा करने वाले हैं, जहां वह पांच जिलों में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करेंगे| आपको बता दें कि बेलगावी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.