मनीषा रानी ने झलक दिखला जा 11 को लेकर किया खुलासा, कहा- ‘नहीं मिली प्राइज मनी’

KNEWS DESK – मनीषा रानी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर रियलिटी शो तक में अपनी पहचान बनाई है| हाल ही में मनीषा रानी ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 जीता है, और अब हर कोई उनके बारे में जानता है| लेकिन अब एक्ट्रेस ने डांस रियलिटी शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है|

Manisha Rani खोलने जा रही हैं चाय की दुकान? एक्ट्रेस ने बताया नहीं मिले 'झलक  दिखला जा 11' में जीत के पैसे - manisha rani reveals she has not received jhalak  dikhhla

मनीषा रानी ने रियलिटी शो को लेकर किया खुलासा 

मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था| जहां से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी है| वहीं एक्ट्रेस हाल ही में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आईं थीं| जिसका ख़िताब मनीषा ने अपने नाम किया था| जिसके बाद से एक्ट्रेस घर-घर में मशहूर हो गयी हैं| वहीं एक्ट्रेस के नए नए गाने रिलीज होते रहते हैं| मनीषा के नेचर को फैन्स बेहद पसंद करते हैं|

चाय की दुकान खोलेंगी मनीषा 

वहीं अब मनीषा ने झलक दिखला जा की पोल खोल दी है| हाल ही में मनीषा ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्हें आज तक जीते हुए पैसे नहीं दिए गए हैं व्लॉग में एक्ट्रेस के साथ दोस्त महेश केशवला भी नजर आ रहे हैं| जिन्हें ठगेश के नाम से जाना जाता है| दोनों व्लॉग में मस्ती-मजाक करते हुए नजर आते हैं| बातचीत के दौरान दोनों चाय की दुकान खोलने का प्लान बनाते हैं| जिसपर मनीषा कहती हैं कि ठगेश इस दुकान को चलाएगा|

जिसपर ठगेश कहते हैं कि उन्होंने झलक दिखला जा 11 जीता है तो उन्हें दुकान खोलनी चाहिए वहीं मनीषा हंसते हुए कहती हैं कि ‘अभी तक जीत की रकम आई नहीं है’ फिर हंसते हुए वो आगे कहती हैं कि ‘आधा काट लेंगे वो लोग’| एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद फैन्स काफी हैरान हैं| इसके बाद मनीषा उन लोगों पर चुटकुले सुनाती हैं जो लोग अमीर पार्टनर से शादी कर अमीर हो जाते हैं|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: शशि सिंह ने खरीदा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म

About Post Author