छत्तीसगढ़: शशि सिंह ने खरीदा लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म

रिपोर्ट:विकास गुप्ता

सरगुजा- सरगुजा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच कर नामांकन फॉर्म ख़रीदा| इस दौरान मीडिया से बातचीत में शशि सिंह ने कहा कि लोकसभा की तैयारी काफी अच्छे से चल रही है| उन्होंने कहा कि गुण समाज के अलावा हर समाज वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है|

कांग्रेस के खाते को सीज किये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी की यही नीति है| उनके खाते सीज नहीं किए जाते| कांग्रेस को परेशान करने के लिए चंदा किए गए पैसे के खाते को सीज कर दिया गया है| चुनाव पैसे से नहीं लड़े जाते हैं| कुछ पैसे लगते हैं, फिर चंदा किया जायेगा और सबके सहयोग से चुनाव लड़ेंगे| पूर्व डिप्टी सीएम टी सिंह देव का भी पूरा सहयोग है|

About Post Author