मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की ख़बरों पर लगाया विराम, झलक दिखला जा के सेट पर भेजा ढेर सारा खाना

KNEWS DESK – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं| बीते कुछ समय से कपल के ब्रेकअप की अफवाहें आ रही हैं| अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें जैसे ही सामने आईं उसके बाद से फैंस परेशान हो गए थे| अब अर्जुन ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है| उन्होंने अपनी लेडीलव के लिए खास अंदाज में अपना प्यार जाहिर किया है| अर्जुन ने लेडीलव के कहने पर झलक दिखला जा के सेट पर ढेर सारा खाना भेजा था| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

Malaika Arjun Breakup? मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस  के घर में कैद होने पर उड़ी खबरें | malaika arora arjun kapoor breakup news  breaking internet actress in her home

फराह खान ने वीडियो किया शेयर 

फराह खान ने 8 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था| जिसमें झलक दिखला जा के क्रू के साथ वो खाना एंजॉय करती नजर आ रही हैं| ये स्पेशल खाना मलाइका अरोड़ा के कहने पर अर्जुन कपूर ने भेजा था|

साथ में लंच किया एंजॉय वीडियो में फराह ने पूरी कास्ट को दिखाया है जो खाना एंजॉय कर रही है| वीडियो में रवीना टंडन, ऋत्विक धनजानी, सिद्धार्थ डे और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं| युजवेंद्र की पत्नी धनश्री ने हाल ही में शो में पार्टिसिपेट किया है|

ये पहली बार नहीं है जब मलाइका और अर्जुन ने ब्रेकअप की खबरों पर ताला लगाया हो| हाल ही में मलाइका ने अर्जुन कपूर का वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने बेस्टफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं|

वर्कफ्रंट 

मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर जज नजर आ रही हैं| वहीं एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूरआखिरी बार कुत्ते फिल्म में नजर आए थे|

यह भी पढ़ें – पजामा पार्टी में आमिर खान के दामाद ने की शानदार एंट्री, लुंगी डांस गाने पर दोस्त साथ जमकर थिरके नूपुर शिखरे

About Post Author