पंकज त्रिपाठी की बातों से इम्प्रेस हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने हाथ जोड़कर कहा- ‘बुद्धिमान’

KNEWS DESK- एक्टर पंकज त्रिपाठी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है| लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग स्किल्स ही नहीं, लोग पंकज की सौम्य पर्सनैलिटी के भी दीवाने हैं| हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पंकज की सोच से इम्प्रेस हो गईं हैं और उन्होंने उन्हें बुद्धिमान बताया है|

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो रीशेयर किया है| वीडियो में पंकज ‘दौड़ भाग’ भरी जिंदगी में ठहराव के बारे में बात करते नजर रहे हैं| प्रियंका, पंकज की इस सोच से इतना इंप्रेस हुईं कि उन्होंने एक्टर को बुद्धिमान कहा| एक्ट्रेस ने वीडियो रीशेयर करते हुए हाथ जोड़कर लिखा, बुद्धिमानी| साथ ही उन्होंने पंकज को टैग भी किया|

Pankaj Tripathi Soon To Start Shooting For Mirzapur Season 3 Revealed Actor - ओटीटी पर फिर छाएगा कालीन भैया का जादू, इस दिन से पंकज त्रिपाठी शुरू करेंगे मिर्जापुर सीजन 3 की

पंकज त्रिपाठी ने वायरल वीडियो में कहा, मैं जीवन में स्लो रहना चाहता हूं| ठहराव रखना चाहिए| क्यों भागना, कहां भागना, कहां उड़कर जाना है| हो जाएगा, सब हो जाएगा| इत्मिनान से सांस लो| हमें पता है कि 72 बार धड़कता है या 84 बार धड़कता है (दिल)| छोड़ो यार| हो जाएगा| सोशल मीडिया पर अभिनेता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं|

बात करें पंकज त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की तो एक्टर अब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आने वाले हैं| इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘मैं अटल हूं’ भी है| इस फिल्म में वह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे| यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है|

About Post Author