पजामा पार्टी में आमिर खान के दामाद ने की शानदार एंट्री, लुंगी डांस गाने पर दोस्त साथ जमकर थिरके नूपुर शिखरे

KNEWS DESK – आमिर खान की बेटी ईरा खान की ग्रैंड वेडिंग के फंक्शन उदयपुर में शुरू हो गये हैं| ईरा और नूपुर मुंबई में कोर्ट मैरिज कर चुके हैं और अब शादी के फंक्शन दोनों खूब एंजॉय कर रहे हैं| फंक्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं| 8 जनवरी को कपल ने पजामा पार्टी होस्ट की थी| जिसमें सभी से जमकर डांस किया था| पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नूपुर शिखरे शाहरुख खान के गाने लुंगी डांस पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं|

क्या करते हैं आयरा खान के पति नुपुर शिखरे? - short-videos AajTak

आमिर खान के दामाद के डांस का वीडियो हुआ वायरल 

सोशल मीडिया पर नूपुर का वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें वह व्हाइट टी-शर्ट के साथ लुंगी पहने नजर आ रहे हैं| वह अपने दोस्तों के साथ लुंगी डांस का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं| वहीं दूसरे वीडियो में ईरा और नूपुर रिहाना के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं|

ईरा की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज हुईं वायरल

8 जनवरी को ईरा और नूपुर की मेहंदी सेरेमरी भी हुई थी| मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसमें ये कपल खूब मस्ती करता नजर आ रहा है|

10 जनवरी को ईरा और नूपुर की होगी शादी

ईरा और नूपुर का आज उदयपुर में संगीत होने वाला है| उसके बाद कल यानि 10 जनवरी को दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी करने वाले हैं| ईरा ने पहले ही शादी के सारे फंक्शन्स की डिटेल्स शेयर कर दी थीं| ईरा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से शादी की है| कानूनी तौर पर दोनों की शादी हो चुकी है| अब उदयपुर में रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं| शादी में दोनों की फैमिली और कुछ खास दोस्त शामिल हुए हैं| ईरा और नूपुर के दोस्त सोशल मीडिया पर फंक्शन की झलक फैंस को दिखा रहे हैं|

रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 जनवरी को आमिर खान मुंबई में रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं| ये फंक्शन बॉलीवुड के दोस्तों के लिए रखा गया है| रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुकी है|

यह भी पढ़ें – मां ने किया चार साल के बेटे का कत्ल, जानें क्या है AI कंपनी की CEO की गोवा टू कर्नाटक की कहानी…

About Post Author