‘हनुमान अंश’ की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बताया कब होगी डिजिटल रिलीज

Knews Desk – ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म की शानदार कमाई के बाद अब फैंस इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म नीम करोली बाबा की बायोपिक है और इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बड़ा अपडेट दिया है।

रागिनी सोना ने बताया कि फिल्म को कई OTT प्लेटफॉर्म से ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि, मेकर्स फिलहाल तुरंत किसी डील का ऐलान करने के मूड में नहीं हैं। उनके मुताबिक, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी अभी फिल्म को कुछ और समय तक सिनेमाघरों में चलने देना चाहते हैं। रागिनी ने कहा कि वह डायरेक्टर के फैसले का सम्मान करती हैं और सही समय आने पर OTT डील की घोषणा की जाएगी।

रागिनी सोना ने ‘SCREEN’ से बातचीत में बताया कि फिल्म के लिए OTT प्लेटफॉर्म्स की तरफ से कई ऑफर आए हैं। हालांकि, अभी 100 करोड़ रुपये का कोई ऑफर नहीं मिला है। प्रोड्यूसर के मुताबिक, फिल्म की OTT डील की घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन फिलहाल इसका तुरंत ऐलान नहीं होगा।

मेकर्स का मानना है कि ‘हनुमान अंश’ का असली अनुभव बड़े पर्दे पर ही मिलता है। रागिनी सोना ने दर्शकों से फिल्म को थिएटर में देखने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि फिल्म दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींचती है और लोग स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते।

रागिनी ने फिल्म देखने के बाद दर्शकों के भावुक होने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद चप्पल तक उतारकर हाथ जोड़कर बैठे रहे। हालांकि फिल्म को आखिरकार OTT पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिलहाल मेकर्स का फोकस इसकी थिएटर रिलीज को ज्यादा से ज्यादा समय तक बनाए रखने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *