Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो में खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने कहा ये…

KNEWS DESK- करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं अब शो के आने वाले एपिसोड में कपूर सिस्टर यानी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं| हाल ही में सामने आए प्रोमो में खुशी कपूर ने वेदांग रैना के साथ अपने रिश्ते पर की बात की है|

शो के प्रोमो में करण जौहर, खुशी कपूर से सवाल करते हैं कि कयास लगाया जा रहा है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं| खुशी जवाब देती हैं, क्या आप ओम शांति ओम के उस सीन को जानते हैं जहां लोगों की एक कतार बस यही कह रही थी कि ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त थे? इस पर करण हैरान हो जाते हैं और जाह्नवी कपूर भी कुछ नहीं समझ पाती हैं| खुशी ने बताया कि दोनों का एक खास बॉन्ड है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन वो डेटिंग नहीं कर रहे हैं|

करण जौहर ने एपिसोड के प्रोमो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, हम कपूर बहनों के साथ कुछ शानदार सवाल के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं| पहली बार बहन जोड़ी – जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को #KoffeeWithKranS8 के नए एपिसोड में एक साथ देखें!  आपको बता दें कि कई बार खुशी और वेदांग को साथ स्पॉट किया गया|

About Post Author