New Year 2024: वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ मनाया न्यू ईयर, शेयर किया ये वीडियो

KNRES DESK- आज नया साल है, आम से लेकर सेलेब्स तक नए साल के जश्न में डूबे हैं| वहीं अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी नए साल से पहले की एक आतिशबाजी की वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की है| शेयर की गई वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी के साथ नए साल के आने का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं|

वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ नए साल का जश्न मनाया| एक्ट्रेस ने इस खास पल का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया| वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा,  अलविदा मत कहो हाय कहो #2024 #happynewyear….हैप्पी न्यू ईयर, 2024| वहीं इस वीडियों में एक्टर अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ आतिशबाजी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं|

वहीं जानकारी के अनुसार, खबर है कि वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘दुल्हनिया 3’ की शूटिंग 2024 के एंड में शुरू होने वाली है| जानकारी मिली है कि वरुण, शशांक और करण जौहर ने ‘दुल्हनिया 3’ के लिए कई विचारों पर चर्चा की है और फाइनली एक को लॉक कर दिया| फिल्म 2024 के एंड में फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है|

वरुण धवन का वर्क फ्रंट

वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बताएं तो एक्टर आखिरी बार नितेश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा बवाल में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे| वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में वामिका गब्बी के साथ वीडी18, राज और डीके वेब सीरीज सिटाडेल इंडिया शामिल हैं| इन सभी प्रोजेक्ट्स की रिलीज का एक्टर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| फैंस भी काफी उत्साहित हैं|

About Post Author