बेटी के जन्म के बाद अब कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस फैमिली के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
Knews Desk – बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरीन संतुलन बनाए हुए हैं। पहले से एक बेटी की मां कियारा अब अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद से ही उन्हें फैंस की ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

मौजूदा समय में कियारा अपने परिवार के साथ हॉलीडे पर हैं और क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेफिक्र अंदाज में एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में कियारा कभी बिकिनी पहनकर समुद्र किनारे पोज देती दिख रही हैं, तो कभी रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी एक सनकिस्ड तस्वीर भी शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में ‘ग्रैटिट्यूड’ लिखा है।

कियारा की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘मम्मा ग्लो कर रही है’, जबकि दूसरे यूजर ने उन्हें ‘सबसे खूबसूरत’ बताया। वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा कि उन्हें कियारा की ये रैंडम तस्वीरें काफी पसंद हैं।

कियारा आडवाणी ने 7 अक्टूबर 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने फरवरी 2023 में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी की थी। इसके बाद 15 जुलाई 2025 को उन्होंने बेटी सरायाह को जन्म दिया था और पहली बार मां बनी थीं। अब एक्ट्रेस एक बार फिर मां बनने की तैयारी में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा हाल के दिनों में ‘टॉक्सिक’ और ‘गेम चेंजर’ जैसी बड़े बजट की फिल्मों से जुड़ी रही हैं, लेकिन इन फिल्मों को खास सफलता नहीं मिल सकी। अब फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के इस नए पड़ाव के साथ-साथ उनकी आने वाली फिल्मों का भी इंतजार कर रहे हैं।