कंगना रनौत ने हेमा मालिनी का 20 साल पुराना वीडियो किया शेयर, कहा -‘जो लोग नृत्य, संगीत और कला का…’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं| एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश की हीरामंडी सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं| इसके साथ ही कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| हाल ही में एक्ट्रेस ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और उनकी तारीफ की है।

कंगना ने की हेमा मालिनी की तारीफ 

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है और वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि 20 साल की हेमा जी| स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। हेमा जी अब भी स्टेज पर 3-4 घंटे लंबी परफॉर्मेंस दे सकती हैं। जो लोग नृत्य, संगीत और कला का मजाक बनाते हैं, वो नीच और छोटी सोच रखते हैं।

इसके आगे कंगना ने लिखा कि देवलोक में अर्जुन ने भी नृत्य, संगीत और कला की शिक्षा ली थी| भगवान शिव ने योग के साथ ये कलाएं मनुष्य को दी हैं| तभी तो वो नटराज कहलाते हैं|

ओल्ड इज गोल्ड फिल्म्स ने शेयर किया था वीडियो 

हेमा मालिनी के इस वीडियो को ओल्ड इज गोल्ड फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि खूबसूरत 20 वर्षीय हेमा मालिनी का 1968 में भरतनाट्यम प्रदर्शन कला के प्रति समर्पण और समर्पण की एक शुद्ध प्रस्तुति है।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे लक्सर, जनसभा को किया संबोधित, कहा-“देश की जनता भाजपा को वोट देगी और पीएम मोदी को…”

About Post Author