जिया शंकर ने दिया मां का हेल्थ अपडेट, दुआओं के लिए फैंस का किया धन्यवाद

KNEWS DESK- सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिया शंकर इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं| जिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनकी मां की तबियत ख़राब है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी माता का हेल्थ अपडेट शेयर किया है|

एक्ट्रेस जिया शंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि हैलो फैमिली उम्मीद है कि आप सब अच्छे होंगे| आज वह दिन है जब मेरी मां आखिरकार ठीक हो रही हैं और बेहतर महसूस कर रही हैं| मैं आप में से हर एक को इतना धन्यवाद नहीं दे सकती कि आपने उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल किया| मुझे प्राप्त सभी ट्वीट, टेक्स्ट और कॉल के लिए तहे दिल से धन्यवाद| इस कठिन समय में हमारे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों के लिए मैं हमेशा तैयार हूं| हर हर महादेव|

एक्ट्रेस ने दी थी मां के बीमार होने की जानकारी 

आपको बता दें कि हाल ही में जिया शंकर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि मेरी मां काफी बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| हमें फिर से कठिन परिस्थिति में डाल दिया गया है| मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति में प्रार्थनाएं चमत्कार कर सकती हैं| कृपया मेरी मां को अपनी प्रार्थनाओं में रखें| इस वक्त पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा| धन्यवाद, भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें| स्वस्थ रहें|

About Post Author