गुड़ी पड़वा के मौके पर सिद्धिविनायक पहुंचीं जाह्नवी कपूर, एक्ट्रेस ने बाप्पा का लिया आशीर्वाद

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मंगलवार 9 अप्रैल की सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक पहुंचीं| इस दौरान एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर का सूट पहने हुए नंगे पैर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं| एक्ट्रेस को फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं|

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर

गुड़ी पड़वा के मौके पर जाह्नवी कपूर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं| एक्ट्रेस अपनी टीम के साथ भक्ति भाव में लीन नजर आईं|

बप्पा का लिया आशीर्वाद

जाह्नवी ने बेबी पिंक कलर का सूट पहना हुआ था| जिसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों की पोनी की थी| जाह्नवी बिना मेकअप के बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

गुड़ी पड़वा के मौके पर पहुंची मंदिर

ख़बरों के मुताबिक जाह्नवी कपूर गुड़ी पड़वा के साथ-साथ अपने पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ के लिए भी सिद्धिविनायक में प्रार्थना करने पहुंची थीं| बता दें कि पिछले महीने जाह्नवी कपूर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ तिरुपति मंदिर पहुंची थीं|

पिछले महीने किए थे तिरुपति मंदिर में दर्शन

इससे पहले जाह्नवी कपूर तिरुपति गयी थी| जहां एक्ट्रेस को उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ देखा गया था|

वर्कफ्रंट पर जान्हवी कपूर

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी अपने पैर जमा रही हैं| वह जूनियर एनटीआर के साथ ‘देवरा’ और रामचरण के साथ ‘RC 16’ में काम कर रही हैं|वहीं जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ कर रही हैं, जिसे शरण शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं| साथ ही जाह्नवी रोशन मैथ्यू और गुलशन देवैया के साथ ‘उलझ’ में भी अभिनय करने के लिए तैयार हैं|

यह भी पढ़ें – ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी, मेकर्स ने नई डेट का किया ऐलान

About Post Author