गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, लू से भी होगा बचाव

KNEWS DESK- गर्मियों का मौसम आ गया है| इस मौसम में तेज धूप में लोग घर से बाहर निकलना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों की मजबूरी होती है| ऐसे में लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए विभिन्न प्रकार के ठंडे पेय पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं| चलिए हम आपको कुछ ऐसे पेयजल बताते हैं, जो गर्मियों में लू से बचने में आपकी मदद कर सकते हैं|

नारियल पानी– नारियल पानी शीतल और प्राकृतिक ठंडा होता है| यह आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और ये धूप से बचने के लिए काफी मददगार होता है|

पुदीना पानी– गर्मियों के मौसम में पुदीने का रस शरीर को ठंडा रखता है|

गर्मियों में आपको हाइड्रेट रखेंगे ये 5 सुपर ड्रिंक्स, आज से ही पीना शुरू कर दें - Health - GNT

नींबू पानी– नींबू पानी में विटामिन सी होता है, जो आपको हाइड्रेटेड रखता है| गर्मियों के मौसम में आपका हाइड्रेटेड रहना बहुत जरुरी है|

नारंगी रस– नारंगी में विटामिन सी होता है, जो आपके शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करता है और आपको धूप से बचाव में मदद करता है|

आम पना– गर्मियों के मौसम में आम पना भी एक अच्छा प्राकृतिक ठंडा पेय होता है| इसे बनाने के लिए आम का रस, पानी, नमक और मसाले की जरुरत पड़ती है|

यदि आप इनमें से किसी भी ड्रिंक को पसंद नहीं करते हैं, तो आप फलों और सब्जियों का भी धूप से बचाव में मदद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं| बता दें कि फल और सब्जियां भी पानी और पोषण से भरपूर होते हैं|

About Post Author