India Vs Bharat मुद्दे पर जैकी श्रॉफ ने दी अपनी राय, कहा-”भारत को भारत कहा जा रहा है तो…”

KNEWS DESK- देश में इस समय देश का एक ही नाम हो ये वाला मामला गरमाया हुआ है| इस मुद्दे पर सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| अब तो इस पर बॉलीवुड के कई सलेब्स ने भी अपनी राय रखनी शुरू कर दी है| अब अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी इस मुद्दे पर रिएक्ट किया है|

आपको बता दें कि 9-10  सितम्बर को दिल्ली में G20 समिट होने जा रहा है| जिसमें कई बड़े को सेलेब्स को भी डिनर के लिए आमंत्रित किया गया है| उनमें से जैकी श्रॉफ भी हैं| एक्टर जैकी को राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के डिनर का आमंत्रण ‘भारत के राष्ट्रपति’ के नाम से भेजा गया है| जिस पर एक्टर ने अपनी राय दी है|

एक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा-अगर भारत को भारत कहा जा रहा है तो यह कोई बुरी बात नहीं है| कोई ना चलो इंडिया है तो इंडिया है, भारत है तो भारत है| मेरा नाम जैकी है मुझे कोई जॉकी बोलता है कोई जेकी बोलता है| मेरे नाम को इतना तोड़ देते हैं लेकिन मैं नहीं बदलूंगा| हम कैसे बदलेंगे| नाम बदलेंगे हम थोड़ी बदलेंगे|

तमिल एक्टर विष्णु विशाल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है| उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि इस शूट लोकेशन से गहराई में सोच रहा हूं| क्या???? नाम बदला ???? लेकिन क्यों???? ये हमारे देश को प्रगति और अर्थव्यवस्था में कैसे मदद करेगा?  ये सबसे अजीब खबर है जो मैंने हाल ही के दिनों में सुनी है| इंडिया हमेशा से भारत था| हम अपने देश को हमेशा से इंडिया और भारत से जानते हैं| अचानक से इंडिया को अलग क्यों कर दिया|

आपको बता दें कि 18-22 सितंबर तक होने वाले संसद के विशेष सत्र में पूरे भारत में इंडिया को हटा देने वाला प्रस्ताव रखे जाने की आशंका है|

About Post Author