KNEWS DESK – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। NEET 2026 विवाद और छात्रों के लंबे आंदोलन के बीच आए इस फैसले पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कई कलाकारों ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया, जबकि कुछ ने युवाओं के हौसले और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की सराहना की।
स्वरा भास्कर ने कहा- छात्रों की बड़ी जीत
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जंतर-मंतर से CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का वीडियो साझा किया। वीडियो में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद जश्न का माहौल दिखाई देता है। स्वरा ने पोस्ट के साथ लिखा कि यह छात्रों के संघर्ष और उनकी एकजुटता की बड़ी जीत है।

विजय वर्मा का फिल्मी अंदाज
अभिनेता विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए फिल्मी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
https://www.instagram.com/p/DbNfE1hsgOU/?
आयशा खान ने मनाया ‘विक्ट्री डे’
अभिनेत्री और बिग बॉस फेम आयशा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्ट्री साइन वाली तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हैप्पी विक्ट्री डे दोस्तों।” उन्होंने छात्रों के आंदोलन को बड़ी सफलता बताया।

रफ्तार ने Gen Z की तारीफ की
रैपर और सिंगर रफ्तार ने धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे वाली पोस्ट साझा करते हुए नई पीढ़ी की दृढ़ता की सराहना की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में Gen Z को जिद्दी और अपने अधिकारों के लिए डटे रहने वाला बताया।

वीर दास ने छात्रों को बताया असली विजेता
कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने सोशल मीडिया पर छात्रों के नाम संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि बच्चों ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की उस भावना को फिर से जीवंत कर दिया, जिसे लोग अक्सर किताबों तक ही सीमित समझते हैं। उन्होंने छात्रों से इस उपलब्धि का जश्न मनाने की बात भी कही।
https://www.instagram.com/p/DbNeuAwouLG/
ताहिरा कश्यप और सोनाक्षी सिन्हा का भी आया रिएक्शन
लेखिका और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिजीत दीपके का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “भाई ये कर दिया?” उनकी यह प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
https://www.instagram.com/p/DbNgMJ0oBcM/?

समय रैना ने भी की छात्रों की सराहना
कॉमेडियन समय रैना ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आंदोलन में शामिल छात्रों की तारीफ की। उन्होंने युवाओं की एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के साहस को सराहा।

NEET 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान इन कलाकारों ने अलग-अलग समय पर छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई थी। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक बार फिर कई फिल्मी हस्तियों ने इसे छात्रों के संघर्ष का परिणाम बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया साझा की।