ऋतिक- दीपिका की फाइटर का नया गाना ‘दिल बनाने वालेया’ हुआ रिलीज, सुनकर हो जायेंगे इमोशनल

KNEWS DESK – ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल की कमाई कर रही है| फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानें तक सब कुछ ऑडियंस को पसंद आया है| फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं इस बीच फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है| जिसके सुनकर आप इमोशनल हो जायेंगे|

Fighter Trailer: Hrithik Roshan, Deepika Padukone, Anil Kapoor and the team  of Air Force officers showcase bravery, thrill in glorious cinematic  glimpse, watch : Bollywood News - Bollywood Hungama

फाइटर का नया गाना ‘दिल बनाने वालेया’ हुआ रिलीज

ऋतिक- दीपिका की फिल्म से एक नया गाना ‘दिल बनाने वालेया’ आज रिलीज कर दिया गया है| ये एक इमोशनल सॉन्ग हैं जिसे सुन कोई भी भावुक हो सकता है| इसके बोल काफी इमोशन्स से भरे हुए हैं जो ऑडियंस के दिल को छू रहे हैं| इस गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता ने अपनी आवाज दी है|

इमोशन से भरपूर है गाना 

फिल्म में ये गाना एक ऐसे समय पर आता है जब स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया जिन्हें उनके कॉल साइन पैटी उर्फ ऋतिक रोशन के नाम से जाना जाता हैं, अपनी टीम से अलग हो जाते है| एक सरासर एहसास जो भावनाओं को उजागर करता है और हमारी आंखों में आंसू लाने लायक, यह गीत वास्तव में दिलों को छू जाता है| इमोशन्स से भरपूर यह गाना पूरी तरह से हमें भावनाओं को जीने पर मजबूर कर देता है|

फैन्स को पसंद आई ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री 

फाइटर एक देशभक्ति से भरपूर एक्शन फिल्म हैं| इस फिल्म में पहली बार ऋतिक और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं| फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया| ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री की हर तरफ चर्चा हो रही है|

पहली स्काई एक्शन फिल्म

फाइटर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट की है| फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर ,करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और संजीव जायसवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं| ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है| फिल्म में सभी एक्टर ने एयर फोर्स पायलट की भूमिका निभाई है| खास बात ये कि फाइटर इंडिया की पहली स्काई एक्शन फिल्म है|

यह भी पढ़ें – फिल्मफेयर में कार्तिक आर्यन को देख बेकाबू हुए फैन्स, हादसे का शिकार होने से बचे एक्टर, वीडियो हुआ वायरल

About Post Author