फिल्मफेयर में कार्तिक आर्यन को देख बेकाबू हुए फैन्स, हादसे का शिकार होने से बचे एक्टर, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – फिल्मफेयर के 69वें समारोह का आयोजन 28 जनवरी को गुजरात में किया गया| जिसमें बी-टाउन के सितारों के साथ-साथ उनके फैंस की भी भारी भीड़ देखने को मिली| वहीं अब इस अवॉर्ड फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में एक्टर कार्तिक आर्यन एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचते हुए नजर आ रहे है|

कार्तिक आर्यन को देख बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेड तोड़ मिलने पहुंचे प्रशंसक;  देखें वीडियो

कार्तिक आर्यन को देख बेकाबू हुए फैन्स 

दरअसल बीते रविवार को फिल्मफेयर 2024 का फंक्शन अहमदाबाद में हुआ था| जहां पर बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स के साथ कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए| वहीं अवॉर्ड नाइट में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बाद कार्तिक अपने फैंस से मिलने के लिए उनके बीच पहुंचते हैं| इसी दौरान कुछ ऐसा हो जाता है| जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है|

हादसे का शिकार होने से बचे कार्तिक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ये दिखाई दे रहा है कि कार्तिक के फैंस एक बैरिकेड के पीछे खड़े होकर एक्टर का वेट कर रहे थे| जैसे ही कार्तिक वहां पहुंचते हैं तो सभी खुशी के मारे एक्साइटिड हो जाते हैं और कार्तिक-कार्तिक चिल्लाने लगते हैं| इसी बीच जब कार्तिक एक फैंस से हाथ मिलाने लगते हैं, तो वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो जाती है और बैरिकेड टूट जाता है| जिसकी वजह से फैंस एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़ते हैं| तभी कार्तिक एकदम से पीछे हो जाते हैं और हादसे का शिकार होने से बच जाते हैं|

पुलिसकर्मियों ने किया कार्तिक का बचाव

इसके बाद कार्तिक की सिक्योरिटी के लिए पहुंची पुलिस उन्हें वहां से निकलकर सेफ जगह पर पहुंचाती हैं| अभी इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है| वहीं कार्तिक भी इस दौरान अपने फैंस के लिए परेशान होते हुए दिखे| एक्टर के इस वायरल वीडियो को देख अब कोई सोशल मीडिया पर चिंता जताता हुआ नजर आ रहा है|

वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन बहुत जल्द अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं| हाल ही में एक्टर ने फिल्म से अपना एक लुक भी शेयर किया था| जिसे फैंस ने खूब पसंद किया| कार्तिक की ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फिल्म के निर्माता कबीर खान है|

वहीं इसके अलावा कार्तिक का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है| जिसमें वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान को फ्लाइंग किस करते हुए नजर आए|

यह भी पढ़ें – झारखंड के सीएम के दिल्ली आवास पर ED ने डाला डेरा, BMW भी की जब्त, बीजेपी का दावा- ’18 घंटे से गायब हैं हेमंत सोरेन’

About Post Author